Yuva Haryana

करनाल: ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप, पेट पर लात मारकर किया गर्भपात

 
Karnal dahej
Karnal dahej: बेटियों के प्रति सोच बदलने के लिए बेशक सरकार की ओर से कई अभियान चलाए जाते है। लेकिन इसके बावजूद अभी भी बेटियों को दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

पेट पर लात मारकर गर्भपात का आरोप

करनाल के सदर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दहेज के लोभियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घर से भी निकाला। पीड़िता को ससुराल वालों ने जान से मारने की भी धमकी दी व पेट में लात मारकर उसका गर्भपात भी करवाया। मामले को लेकर पंचायतें भी हुई, लेकिन हालात नहीं बदले। लिहाजा, पीड़िता ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karnal dahej

ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

15 मार्च 2015 को करनाल निवासी पीड़िता की शादी गांव झंझाडी निवासी राहुल चौपडा के साथ हुई थी। शादी में उसके माता पिता ने करीब 8 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही पीड़िता को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर ताने मारते कि वह कम और घटिया दहेज लेकर आई है। बुरा बर्ताव भी किया जाने लगा। वह यही सोचकर रह रही थी कि ससुराल वाले सुधर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

23 जनवरी को दिया बेटे को जन्म

पीड़िता ने बताया कि 23 जनवरी 2016 को उसने बेटो को जन्म दिया। जिसका सारा खर्च मेरे माता पिता ने वहन किया। इस दौरान ससुराल वाले हमेशा उसके पति को भड़काते रहते और मुझ पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते। जब वह उसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर व देवर बुरी नजर रखते थे। कई बार उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की।

Karnal dahej

शराब पीने का आदि है पति

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मेरा पति शराब पीने का आदि है और अक्सर शराब पीकर देर रात घर आता और मेरे साथ बिना वजह मारपीट करता था। मेरे पति के दूसरी लडकियों के साथ भी अवैध संबंध है जिससे सम्बन्धी फोटोग्राफ्स व मोबाइल की चेट मेरे पास मौजूद है।

पीड़िता का आरोप है उसके ससुराल के लोगों ने उसके सारे सामान व गहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

पेट में लात मार करवाया गर्भपात

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में जब वह दूसरी बार गर्भवती हुई तो उसके पेट में लात मारी गई। जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद सभी ससुराल वालों ने मिलकर पैसे की डिमांड की। लेकिन उसने अपने मायके लाने से इनकार कर दिया। इस दौरान सभी ने मिलकर उसके कमरे में बंद करके बुरी तरह से मारपीट की और चुन्नी से उसका गला दबा कर मारने की भी कोशिश की।

कई बार हुई पंचायतें

विवाहिता ने बताया कि इस दौरान उसके माता पिता ने कई बार उसके ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया। पंचायतें भी लेकिन नहीं मानें। बाद में पुलिस में शिकायत भी दी। लेकिन उस समय भी शिकायत वापस लेने के चक्कर में मुझे ससुराल लेकर गए। जैसे ही उसने शिकायत वापस ली तो दोबारा उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया।

जांच में पति पाया गया दोषी

सदर थाना की जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच की गई। जिसमें महिला के पति दोषी पाया गया है। शिकायत में अन्य जिन परिवार के लोगों के नाम है उनकी भी जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।