Yuva Haryana

करनाल: उचाना गांव में तेंदुए की दहशत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CCTV में दिखा था तेंदुआ

 
Karnal tendua
Karnal tendua: करनाल के उचाना गांव के सरकारी स्कूल के CCTV में तेंदुए के देखे जाने पर आस-पास के ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। इसके चलते वन विभाग की टीम में गांव में डेरा डाल लिया है।

संरक्षण विभाग की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रोहतक से आई वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने भी रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। टीम द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए कई पिजरें भी मंगाए गए है। लेकिन स्कूल के बाद तेंदुआ कहां गया उसके पग मार्क टीम को नहीं मिल रहे है।

टीम का अनुमान है कि गांव के पास ही छोटे छोटे दो जंगल है शायद तेंदुआ इन्हीं जंगलों में हो सकता है। जिसके चलते आज टीम ने जंगल में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जहां पर तेंदुए के पग मार्क मिलते है। वहीं पर पिजरों को लगाया जाएगा।

Karnal tendua

सोमवार सुबह CCTV में दिखा था तेंदुआ

पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर नवीन कुमार ने बताया कि कल गांव का सरकारी स्कूल खुला तो वहां पर बड़े बड़े पंजों के निशान दिखे थे, जिसके बाद स्कूल में लगे CCTV कैमरों को चैक किया गया तो दीवार फांद कर तेंदुआ स्कूल घुसता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद गांव के कुछ लोगों ने स्कूल के पिछे जो रास्ता है वहां पर लोगों ने उसे देखा।

पैर मे लगी चोट

नीवन ने बताया कि CCTV में देखने से लग रहा है कि तेंदुए के पैर मे चोट लगी है। जिससे वह लंगड़ा आराम आराम से चल रहा था। जिस तरह से वो चल रहा था उससे लगता है कि वह ज्यादा दूर नहीं गया होगा। आसपास ही कहीं छिप कर बैठा हुआ है। जिससे उचाना सहित आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग खेतों की तरफ जाने से डर रहे है।

सर्च अभियान जारी

वन विभाग टीम के सदस्य राजबीर ने बताया कि कल दोपहर से टीम गांव में डटी हुई है। रोहतक से टीम को बुलाया गया है। जो तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि गांव के पास ही पश्चमी यमुना नहर निकल रही है। अगर तेंदुआ मिलता है तो इसी रास्ते से गांव में आया है।