कैथल,घर में घुसकर महिला से रेप, SC ST एक्ट के तहत दर्ज मामला, जांच में जुटी पुलिस
Mar 29, 2024, 15:14 IST

Kaithal rape:कैथल में पूंडरी के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट व रेप का केस दर्ज कर लिया है। महिला ने युवक पर उसे जाति सूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी दे1ने का भी आरोप लगाया है।
रेप के बाद जान से मारने की धमकी
महिला ने आरोप लगाया कि उसके गांव के ही एक युवक गुरुवार को पहले उसके घर में जबरदस्ती घुसा। इसके बाद युवक ने उसे डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी। रेप के बाद युवक ने उसे जाति सूचक गालियां भी थी। पहले भी संजय ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया था, लेकिन तब उसने किसी को इसके बारे में डर के मारे नहीं बताया। पूंडरी थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर संजय के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी संजय फरार बताया जाता है।