Yuva Haryana

 INLD के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व MLA नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, साथ में मौजूद 3 लोगों को भी लगी गोली, 1 ने तोड़ा दम

 
NAFE SINGH RATHI
INLD के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व MLA नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, साथ में मौजूद 3 लोगों को भी लगी गोली, 1 ने तोड़ा दम

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या होने की पुष्टि खुद इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने की। नफे सिंह राठी के साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें से एक और व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ के पास वारदात हुई है। घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान नफे सिंह राठी ने दम तोड़ दिया।

18 गोलियों के खोल बरामद

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक के पास नफे सिंह राठी पर हमला किया गया। पुलिस ने मौके से 18 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी के अलावा उसके तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।