Yuva Haryana

 इनेलो ने किया कुरूक्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार का ऐलान, अभय चौटाला लड़ेंगे चुनाव

 
Abhay chautala:

Abhay choutala:इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला कुरूक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इनेलो के राष्ट्रीय उप प्रधान प्रकाश भारती ने यह जानकारी दी है। इस दौरान इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा व अनुशासन समिति के चैयरमैन शेर सिंह बड़शामी भी मौजूद रहे।

सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार

आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव के चलते इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को पहले ही कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। सुशील गुप्ता को आम आदमी पार्टी का हरियाणा में सबसे बड़ा नेता माना जाता है और उसके बाद एक बार फिर से इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के हरियाणा के ओमप्रकाश चौटाला के बाद अभय सिंह चौटाला को सबसे बड़ा नेता माना जाता है। कहीं ना कहीं पार्टी के दो बड़े नेताओं में बड़े मुकाबले की टक्कर होती दिखाई दे रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अभी कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है।