Yuva Haryana

 हरियाणा में अगले 3 दिन किसानों पर पड़ सकते हैं भारी! तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

 
 wheat crop

Haryana weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर अब जल्द ही हरियाणा में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में मौसम बदल जाएगा।

16 अप्रैल को बारिश के आसार

12 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाने व हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 13 अप्रैल की रात से 16 अप्रैल के दौरान मौसम ज्यादा खराब होगा, बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। इस दौरान चलने वाली हवा की स्पीड भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 wheat crop

गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है। हरियाणा में संभावना है कि 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि जहां तक संभव हो 12 अप्रैल तक सुखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें। 12 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली मध्यप्रदेश सहित उतरी भारत में तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। कुछ स्थानों पर तों जबरदस्त ओलावृष्टि व तुफानी बारिश की संभावना है।

मंडियों में अभी भी खुले में पड़ा है अनाज

इस साल लंबे समय तक ठंड मौसम रहने की वजह से हरियाणा में गेहूं कटाई में देरी हो रही है।हालांकि, राज्य में 1 अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई मंडियों में अभी तक गेहूं के एक भी दाने की आवक नहीं हुई है। कई मंडियों में तो सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है। उनके मुताबिक, गर्मी शुरू होने में देरी से गेहूं की पैदावार 5 से 10 फीसदी तक बढ़ सकती है।

 wheat crops

39 डिग्री पार पहुंचा पारा

हरियाणा में फिलहाल गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार हो चुका है। सिरसा में दिन का पारा 39.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। सिरसा के बाद महेंद्रगढ़ का 39.3 और फरीदाबाद का 39.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में सबसे अधिक 19.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया, वहीं भिवानी का 19.3 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया।