Yuva Haryana

हुड्डा कभी मेरे सामने आया तो.... अभय चौटाला का हुड्डा पर गंभीर आरोप

 
Abhay singh choutala:
INLD-CONGRESS: अभय-हुड्डा का विवाद लगातार बढता जा रहा है. कभी अभय हुड्डा पर आरोप लगाते है तो कभी हुड्डा अभय पर.

अब अभय चौटाला ने कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने बेटे को जिताने के लिए बीजेपी से सांठगांठ करके उनको पांच सीटें जीतवाई है, लेकिन विपक्ष 10 सीट जीतता, कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। अब बीजेपी भी कांग्रेसमय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के साथ मिलकर धोखा करने का काम कर रहे हैं।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किरण चौधरी पर राज्यसभा में स्याही बदलने का आरोप लगाया जाता है मगर खुद किरण चौधरी ने इसका जवाब दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जब सुभाष चंद्रा मैदान में थे। उस समय हमारे 21 विधायक थे और कांग्रेस के 17 विधायक थे। कुलदीप और उनकी पत्नी के 2 वोट थे और वो भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में हमारे पास 38 वोट थे मगर तब जयप्रकाश जेपी जो निर्दलीय विधायक था, यह कांग्रेस के नजदीक था। लेकिन यह सबसे ज्यादा सुभाष चंद्रा के प्रचार में लगा था। जेपी ने उस चुनाव में 15 वोटों की स्याही बदली थी। मगर किरण इसलिए चुप रही क्योंकि वो कांग्रेस में थी.

अभय ने हा कि हुड्डा अपना वोट इसी चुनाव में खाली छोड़कर आया था ऊपर से हुड्डा मेरे पर आरोप लगाता है कि यह भाजपा से मिला हुआ है। अगर कभी हुड्डा मेरे सामने आ गया तो ऐसी हालत कर दूंगा कि उठकर भी जा नहीं जा पाएगा।