Heavy Rain in Haryana: बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सुबह से बरस रहे बादल, इन तारीखों में फिर होगी बारिश
Dec 23, 2024, 10:06 IST
Heavy Rain in Haryana: मैदानी इलाकों में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है. आज दिन में भी दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पुर्वी राजस्थान में बरसात लगातार होगी।
वहीं विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा
आगामी पश्चिमी विक्षोभों का कार्यक्रम
- पहला पश्चिमी विक्षोभ (22-25 दिसंबर):
एक मध्यम प्रणाली के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। कोहरा बढ़ेगा और इन क्षेत्रों में दिन के समय ठंड बढ़ेगी। - दूसरा पश्चिमी विक्षोभ (25-30 दिसंबर):
यह सबसे ज़्यादा असरदार सिस्टम होने की संभावना है। यह पूरे उत्तर भारत (पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान), मध्य भारत (गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र) और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल) में हल्की से मध्यम बारिश लाएगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि संभव है। - तीसरा पश्चिमी विक्षोभ (2-5 जनवरी):
नए साल की शुरुआत हल्की बारिश से हो सकती है, जिसका असर मुख्य रूप से उत्तरी मैदानी इलाकों पर पड़ेगा।
बता दें कि आज सुबह से करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद. अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा, सोनीपत, अंबाला समेत इलाकों में बारिश हो रही है
अब तक जानिए कहां कितनी बारिश हुई
करनाल 6MM
कैथल 10 MM
पूंडरी 7MM
अंबाला 6.5MM
बरनाला 12mm
संगरिया 7mm
मोगा 5.5mm
श्रीगंगानगर Aws 5.5mm
फरीदकोट 5mm
हनुमानगढ़ 4.5mm
श्रीगंगानगर 4mm
नोहर 4mm
पिलानी 3mm
फिरोजपुर 2.5mm
हिसार 2mm
सिरसा 1.5mm
बालसमंद 1.5mm
जींद 1.2mm
रोहतक 1mm
पानीपत 1mm
सोनीपत 1mm
अबोहर 1mm
चूरू 1mm
घड़साना 1mm
बीकानेर एग्रो 1mm
बीकानेर 0.8mm
पालम, दिल्ली 0.4mm
सफदरजंग, दिल्ली 0.1mm