Yuva Haryana

 हरियाणा में अब HCS अफसरों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा, सरकार ने जारी किये आदेश

 
HCS अफसर
हरियाणा में अब HCS अधिकारियों को भी अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। इसके लिए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की तरफ से आदेश जारी किये गए हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से 29 मार्च को यह आदेश जारी किये गए हैं।

आदेशों के मुताबिक अब आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की ही तरह एचसीएस अधिकारियों को भी अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी सरकार के साथ सांझी करनी होगी।

हरियाणा सरकार के आदेशों के मुताबिक एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक एचसीएस अधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन तरीके से पॉर्टल पर सबमिट करना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि हरियाणा में फिलहाल 286 एचसीएस अधिकारी कार्यरत हैं। इन सभी अधिकारियों के लिए सरकार की तरफ से यह नोटिस जारी किया गया है।