बड़ी खबरः हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष गिरफ्तार, जानिए क्यों
Dec 14, 2024, 20:13 IST
हरियाणा की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। मीडिया हाउस में चल रही खबर के अनुसार उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को ACB ने उनके सोनीपत में खरखौदा स्थित घर पर रेड कर गिरफ्तार किया है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनपर आरोप है कि सोनिया अग्रवाल के कर्मचारी ने एक केस को सेटल करने के नाम पर पैसे लिए हैं। ACB की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के बाद टीम ने सोनिया के घर पर रेड की। सोनिया अग्रवाल से सोनीपत ACB ऑफिस में पूछताछ चल रही है। सोनिया अग्रवाल के घर से क्या बरामद हुआ है, टीम ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।