Yuva Haryana

Haryana Weather Update: लोकसभा चुनाव के बीच बदला हरियाणा का मौसम, अगले 4 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

 
mosam

Haryana Weather Update: भीषण गर्मी के बीच हरियाणा का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की मानें तो 10 मई रात से 4 दिन तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

वीरवार को भी प्रदेश में सिरसा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।

इसके तहत 10 मई की रात से बदलाव के साथ प्रदेश में चार दिन तक वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

आज से बारिश का अलर्ट
विभाग की तरफ से इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। 11, 12 और 13 मई को प्रदेश के कई शहरों में वर्षा हो सकती है। वहीं बुधवार को चली हवाएं के चलते रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

चढ़ने लगा पारा...
हिसार में पारा दिनोंदिन चढ़ता जा रहा है। ऐसे में दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप सभी को झुलसा रही है। पटेल नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छुट्टी के बाद दुपट्टे के सहारे धूप से बचने का प्रयास करती नजर आईं। वहीं आज से मौसम बदलने जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि अगले चार दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप और चिपचिपाती गर्मी से राहत मिले।