Yuva Haryana

Haryana Weather:  हरियाणा के जींद में तापमान पहुंचा 40 पार, अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर

 
haryana weather

Haryana Weather: देश के कई हिस्सों में गर्मी से बुरा हाल है। वहीं हरियाणा में भी मई का महीना शुरू होते ही भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच बीते रविवार को कई जिलों में पारा 40 पार दर्ज हुआ। जींद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हवा की गति 21 किलोमीटर प्रतिघंटा व मौसम में आर्द्रता 15 प्रतिशत रही। 

वही दिनभर चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का बेहाल कर दिया। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के चलते बहुत कम लोग बाहर निकले। इसके चलते दोपहर 2 बजे सड़कें पूरी तरह से सुनसान नजर आईं। जो दोपहिया वाहन चालक निकले हुए थे, वह भी चेहरे को कपड़े ते ढंके हुए ए। इसको लेकर जिला प्रशासन ने दिनों दिन बढ़ रहे तापमान को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। 

वहीं इस गर्मी के मौसम में बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अगर बाहर निकलना भी हो तो सूती कपड़ा, गमछा आदि से सिर ढक कर रखें। प्रदेश में दिन ब दिन गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो तापमान बढ़ सकता है।