Yuva Haryana

 Haryana Weather Alert: हरियाणा में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, 27 दिसंबर तक रहेगा कोहरा

 
हरियाणा में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
Haryana Weather Alert: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का अब असर नहीं दिख रहा है वहीं घने कोहरे की चादर में पूरा हरियाणा सिमटा हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में अब मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। घना कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने हरियाणा के सभी जिलों में 27 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, जो अक्षांश के बीच चलती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने वाली है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 23 दिसंबर को हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। बालसमंद में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, फतेहाबाद में 6.0 डिग्री, हिसार में 6.5 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 7.4 डिग्री, झज्जर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।

haryana weather alert

haryana weather alert

haryana weather alert