Yuva Haryana

 Haryana Sarkar: हरियाणा के मंत्री राव नरबीर हुए सऊदी रवाना, देखें 

 
 Haryana Sarkar: हरियाणा के मंत्री राव नरबीर हुए सऊदी रवाना, देखें 
 

Haryana Sarkar: सऊदी अरब के शहर रियाद में 2 से 13 दिसंबर तक होने वाले संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम सम्मेलन (UNCCD)- COP 16 में भागीदारी के लिए हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल आज नई दिल्ली से रवाना हुआ।

यह आयोजन ग्रीन ज़ोन व्यवसायों, वैज्ञानिकों, वित्तीय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और प्रभावित समुदायों को भूमि बहाली और सूखे से निपटने के लिए स्थायी समाधान खोजने पर सहयोग करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा।

हरियाणा के प्रतिनिधिमण्डल में आनंद मोहन शरण, अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, रणदीप सिंह जौहर, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड, विवेक सक्सेना, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड व डॉ टी पी सिंह, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित अन्य अधिकारीगण भी शामिल है।