हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शन करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया
Feb 9, 2024, 17:00 IST
Yuva Haryana : हरियाणा के राज्यमंत्री संदीप सिंह अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने वाले पहले मंत्री बने ,उन्होंने मंदिर में माथा टेक धार्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा
कुरुक्षेत्र 9 फरवरी हरियाणा के मुद्रण एवं लेखन राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। शुक्रवार को वे अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन करने के उपरांत मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी की। हरियाणा मंत्रिमंडल में संदीप सिंह सबसे पहले मंत्री हैं। जिन्हें अयोध्या पहुंचकर मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सदियों पुराने स्वप्न को सरकार किया है। प्रभु श्रीराम ने पीएम मोदी को अपने प्रथम सेवक के रूप में मंदिर निर्माण में भागीदार बनने का सौभाग्य प्रदान किया। यह बड़े गौरव की बात है। मंदिर निर्माण से करोड़ लोगों की आस्था जुडी हुई थी। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश में सबसे बड़ा धार्मिक स्थल विकसित होने के साथ-साथ यहां पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। बता दें कि राज्य मंत्री संदीप सिंह पिछले दो दिन से अयोध्या की यात्रा पर निकले हुए थे। जिन्होंने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से भी राज्य मंत्री संदीप सिंह का अभिनंदन किया गया।
राज्य मंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण से लोगों की आस्था मजबूत होने के साथ-साथ यहां लोगों के बुनियादी जीवन में भी सुधार आएगा। लाखों लोगों को मंदिर के आसपास रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इच्छा प्रकट की थी कि सभी मंत्री एवं विधायक भगवान राम के दर्शन जरूर करें। मुख्यमंत्री के वक्तव्य से प्रेरित होकर वे इस यात्रा पर निकले हैं। राम मंदिर की तर्ज पर हरियाणा के तीर्थ स्थलों को विकसित करने के लिए भी प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिसमें सभी धर्मों को तवज्जो दी जा रही है।
फो