हरियाणा की सियासी होली: सीएम सैनी ने किया होलिका पूजन, मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वह हर साल कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाते हैं और इस बार भी ऐसा ही करेंगे। कैबिनेट मंत्री चौटाला ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार सभी प्रकार के गिले शिकवे खत्म कर प्रेम से रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वह अपने सिरसा वाले घर जाकर होली का त्योहार मनाएंगे।
कुरुक्षेत्र में होली उत्सव मनाएंगे राज्य मंत्री सुभाष सुधा
रणजीत चौटाला ने बताया कि उनके पिता को साथ लेकर अब तक परंपरा रही है कि वह होली दीपावली सभी त्योहार सिरसा में घर जाकर मानते हैं। राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने होली के पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वह हर वर्ष कुरुक्षेत्र के लोगों के साथ होली का उत्सव मनाते हैं। क्योंकि कुरुक्षेत्र के लोगों ने उन्हें लगातार विधायक बनाया है। उन्होंने बताया कि वह कुरुक्षेत्र में होली उत्सव को धूमधाम से मनाएंगे।