Yuva Haryana

 हरियाणा-CM नायब सैनी ने खेली फूलों की होली, कहा गले लगने का त्योहार है होली

 
NAYAB SAINI
Cm Holi: देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। हरियाणा, चंडीगढ़,पंजाब और हिमाचल में भी लोग रंगों के त्योहार पर एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मेल मिलाप और भाईचारे का त्योहार होली

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार मेल मिलाप और भाईचारे का पर्व है। इसे खूब जोर-शोर से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी मन-मुटाव भूलकर हर किसी को गले लगाने का अवसर होता है।