Yuva Haryana

 हरियाणा BJP में बड़ा संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों, संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति

 
NAYAB SANINI
Bjp sangathan vistar:हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला संगठन विस्तार किया है। हरियाणा भाजपा में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ में 22 स्टेट लेवल के नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सूबे के सभी 22 जिलों में जिला संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों का लेटर प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक रेनू बाला गुप्ता की ओर से जारी किया गया है।

संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, संगठन के तीनों महामंत्री के साथ लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया से विचार-विमर्श के बाद यह संगठन विस्तार किया गया है। रेनू बाला की ओर से जारी लेटर में लिखा है कि प्रदेश में पार्टी में ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी।

BJP LISTBJP LIST​​​​BJP LIST​​​​BJP LIST​​​​BJP LIST​​​​BJP LIST​​​​BJP LIST​​​​BJP LIST​​​​BJP LIST​​​​BJP LIST