Yuva Haryana

पूर्व CM मनोहर लाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कहा-वो बिल्कुल भी पढ़े-लिखे नहीं हैं

 
Manohar lal:
Manohar lal: हरियाणा के पूर्व CM और करनाल से लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्‌टर ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कांग्रेस नेताओं को अनपढ़ बताया।

कांग्रेसी बिल्कुल भी पढ़े-लिखे नहीं हैं

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपए डालने की बात कही थी, लेकिन यह सोचने और विचारने का विषय है। पहली बात तो ये कि वो बिल्कुल भी पढ़े-लिखे नहीं हैं, मैं कहूंगा कि वो पूरी तरह से अनपढ़ हैं।

सुनिए कितने अशिक्षित हैं ये लोग, देश में 80 करोड़ ऐसे परिवार हैं जो गरीब हैं। अगर एक लाख रुपए हर एक महिला के खाते में डालना शुरू कर दिया तो 80 लाख करोड़ रुपया बनता है और हमारे देश का बजट 47 लाख करोड़ का है। अगर सारा का सारा बजट भी बैंक खातों में चला जाए तो भी 43 लाख करोड़ रुपया चाहिए।

Manohar lal:

देश कैसे चलेगा?

चलो सारा बजट भी खातों में डाल दिया गया तो देश कैसे चलेगा? आपको देश में रेलवे का बजट भी बनाना है, जहाज के बड़े बड़े प्रोजेक्ट भी बनाने हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन भी देना है, कहां से देंगे? जब कांग्रेस वाले बिना सिर पैर की बातें कर रहे है तो अनपढ़ हुए की नहीं?

‌‌‌वहीं, कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में देरी पर खट्‌टर ने कहा कि बिना विरोधी के अभी चुनाव में कोई मजा नहीं आ रहा, जब कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित करेगी उसके बाद ही चुनाव की लड़ाई का मजा आएगा