Yuva Haryana

 नई सरकार के फ्लोर टेस्ट पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह का तंज, कहा- विधानसभा भंग करो और चुनाव कराओ

 

HOODA: नई सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान विपक्ष का गुस्सा निकलकर सामने आ रहा है। इस दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार आंकड़ों के नाम पर जनता को मूर्ख बना रही है।

विधानसभा भंग कराओ, चुनाव कराओ

असल में हाल यह है कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बना हुआ है। अपराध में नंबर वन हुआ है। भ्रष्टाचार में नंबर वन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पहली बार सुना है कि कोई पार्टी व्हिप जारी कर रही है, वोटिंग के समय अनुपस्थित रहना है। उन्होंने कहा कि ये मिले हुए है। इससे साफ होता है। उन्होंने कहा कि सदन में विश्वास प्रस्ताव लाओ, फिर यहां से गवर्नर के पास जाओ। विधानसभा भंग कराओ, चुनाव कराओ। हम इसके लिए तैयार हैं।

कांग्रेस ने उठाया हिमाचल सरकार गिराने का मुद्दा

पूर्व सीएम ने कहा कि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होता है, 36 बिरादरी लोगों को साथ लेकर चलना होता है। कांग्रेस विधायक बोले- हिमाचल सरकार गिराने में हरियाणा का इस्तेमाल किया

हरियाणा विधानसभा में हिमाचल सरकार गिराने का मुद्दा गूंजा। आफताब अहमद ने कहा कि यहां की सरकार हिमाचल की सरकार को गिराने के लिए हेलिकॉप्टर से विधायकों को लेकर आती है। उन्होंने कहा कि आज भी हरियाणा में 14-15 विधायक रह रहे हैं। दूसरे राज्यों की सरकारें गिराने में भी भाजपा हरियाणा का उपयोग कर रही है।

बीजेपी कर रही है ED-CBI का प्रयोग

कांग्रेसी विधायक आफताब अहमद ने कहा कि यह विश्वास प्रस्ताव तो 2019 में ही आना चाहिए था। उस दौरान भाजपा को जनता ने सिर्फ 40 सीटों पर ही जीत दिलाई थी। लेकिन जजपा के सहयोग से उन्होंने सरकार बना ली थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा अपने मत में लोगों को लाने के लिए ED-CBI का प्रयोग करती है। जब भी कोई उन पर आरोप लगाते हैं तो भाजपा इन एजेंसियों का प्रयोग करती है, लेकिन जब वह भाजपा में आ जाते हैं, तो वह दूध के धुले हो तो हैं।