Yuva Haryana

 शादी के 7 साल बाद दो बच्चों के पिता ने की आत्महत्या: पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप

 
Karnal suicide:
Karnal suicide: करनाल में शादी के 7 साल बाद दो बच्चों के पिता ने आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक पत्नी से परेशान था।

पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप

परिवार का आरोप है कि मृतक की पत्नी के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। इसी बात से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन गेट, वाल्मीकि बस्ती निवासी देवशरण (27) के रूप में हुई है। वह बेलदारी का काम करता था और उसकी 7 साल पहले शादी हुई थी। देवशरण के भाई कालीचरण ने बताया कि गुरुवार शाम को उसके भाई ने अपने कमरे में पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब वह घर पहुंचा तो देवशरण फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

Karnal suicide:

पड़ोसी के साथ चल रहा था पत्नी का चक्कर

कालीचरण ने बताया कि उसकी छोटे भाई की शादी करीब 7 साल पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला निवासी रिंकी के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके 2 बच्चे हैं। जिनमें एक लड़की साक्षी है, जिसकी उम्र 3 साल है और लड़के गोलू की उम्र डेढ़ साल है। उसके भाई की पत्नी के पड़ोस के एक युवक के साथ अवैध सबंध थे। परिवार के लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने रिंकी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। पत्नी के अवैध संबंध के चलते उसका भाई देवशरण टेंशन में था और शराब पीने लगा था।

10 दिन पहले लड़के को लेकर चली गई मायके

परिवार ने बताया कि 10 दिन पहले रिंकी छोटे बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी। बेटी को वह देवशरण के पास ही छोड़ गई थी। देवशरण ने पत्नी को फोन कर घर आने को कहा था, लेकिन उसने कहा कि अब वह वापस नहीं आएगी। अब वह तलाक लेगी। इसी के चलते परेशान होकर देवशरण ने यह कदम उठाया।

Karnal suicide:

पत्नी पर मामला दर्ज किया

सिटी थाना के जांच अधिकारी रिशू ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिंकी के खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।