Yuva Haryana

फरीदाबाद:सुहागन की बनी विधना पेंशनदलाल पर महिला का यौन शोषण करने का आरोप

 
फरीदाबाद: pension
Faridabad pension: फरीदाबाद में एक महिला के पति के जिंदा रहते हुए ही दलाल ने महिला की विधवा पेंशन बनवा दी। इसके बाद लगभग डेढ़ साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में दलाल की नजर महिला की बेटी पर गई, तो उनमें अनबन हो गई।

रेनू भाटिया ने किया मामले का खुलासा

आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने महिला को फर्जी कागजातों से विधवा पेंशन लेने का डर दिखा कर उसे ब्लैकमेल किया। उससे पेंशन कटवाने के नाम पर लाखों रुपए की डिमांड कर दी। महिला ने इसकी शिकायत महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया से की। आज रेनू भाटिया ने इस मामले का खुलासा किया है।

विधवा पेंशन के नाम पर धोखा करने का मामला

रेनू भाटिया ने बताया की आज वह फरीदाबाद में छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पति पत्नी के बीच वाद विवाद के मामलों को सुनवाई कर रहीं थी। इसी दौरान महिला के साथ विधवा पेंशन के नाम पर धोखा करने का मामला उनके सामने आया। केस को ध्यान से देखा और समझा गया तो मालूम हुआ की पीड़ित महिला ने अपनी बेटी की पेंशन बनवानी थी, लेकिन उसकी विधवा की पेंशन बना दी गयी थी।

अधिकारियों द्वारा दलाल के साथ मिलकर बड़ा घोटाला

हैरानी की बात है की महिला को करीब डेढ़ साल तक यह नहीं मालूम था कि उसकी विधवा पेंशन बनी हुई है। ताज्जुब की बात है कि विधवा पेंशन बनवाने के लिए पति का डेथ सर्टिफिकेट और श्मशान घाट की पर्ची भी जरूरी होती है। अब सवाल उठता है कि उन्होंने पति के जिंदा रहते हुए कैसे एक महिला की विधवा पेंशन बनवा दी। ऐसे में साफ़ होता है की पेंशन विभाग में काम करने वाले अधिकारियों द्वारा दलाल के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है।

अनबन होने पर हुआ खुलासा

रेनू भाटिया ने आगे बताया कि जिस दलाल के जरिए महिला ने पेंशन बनवायी थी। उसने महिला को ब्लैकमेल करते हुए करीब डेढ़ साल तक शारीरिक सम्बन्ध बनाये। दलाल की नज़र अब महिला की बेटी पर थी। इसका विरोध महिला ने किया तो दोनों के बीच अनबन हो गयी। इसके बाद उक्त दलाल ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी कि यह महिला विधवा पेंशन ले रही है, जबकि महिला का पति जिन्दा है।

रेनू भाटिया ने कहा कि हालांकि पेंशन का मुद्दा बहुत गंभीर है कि किस तरह से अधिकारियों- कर्मियों व दलालों की मिलीभगत से गिरोह सक्रिय है और इस तरह महिलाओं के साथ शोषण भी हो रहा है। उन्होंने कहा की यह तो अभी केवल एक मामला सामने आया है। हो सकता है की जांच के बाद और मामले भी सामने आ सकते हैं।