Yuva Haryana

 फरीदाबाद: शादी के 15 दिन बाद दुल्हन ने की सुसाइड, प्रेमी के साथ भागकर की थी शादी

 
dulhan suicide

Dulhan suicide: आज के दौर में बेशक लव मैरिज का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन लव मैरिज का अंत इतना खतरनाक हो सकता है ये शायद ही किसी ने सोचा होगा। फरीदाबाद में एक लड़की ने 4 मार्च को घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी की। आरोप है कि 15 दिन बाद ही प्रेमी ने अपनी नई नवेली दुल्हन को ठुकरा दिया। परेशान होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया।dulhan suicide

दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

लड़की मायके आ गई और प्यार में मिले धोखे से आहत होकर 31 मार्च को मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवती की गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर इलाके में रहने वाली प्रियंका को इलाके में ही किराए पर रह रहे युवक अर्जुन से प्यार था। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो वे घर से भाग गए और 4 मार्च को शादी कर ली। दोनों ने फरीदाबाद कोर्ट में कोर्ट मैरिज की और फिर फरीदाबाद के सेक्टर 11 के आर्य समाज मंदिर में 7 फेरे भी लिए। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम भी खाई थी।

शादी के 15 दिन बाद ही भागा पति

दोनों के प्रेम विवाह के बंधन में 15 दिन बाद ही दरार आ गई। लड़की ने जिस प्यार के खातिर अपने माता-पिता भाई बहन और घर को छोड़ दिया, इसी प्यार ने उसे 15 दिनों में धोखा दे दिया। युवक अर्जुन शादी के 15 दिन बाद ही घर छोड़कर भाग गया। इसके बाद लड़की अपने पिता के घर लौट आयी।

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दिया बयान

प्रियंका के भाई सतेंद्र प्रताप ने बताया कि उसकी बहन ने अर्जुन के साथ भाग कर शादी की थी। दोनों बदरपुर बॉर्डर इलाके में ही किराए के मकान में रहने लगे। अर्जुन मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है और वह लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी की रहने वाले हैं।

परिजनों ने दहेज का लगाया आरोप

लड़की के भाई सतेंद्र प्रताप ने बताया कि अर्जुन उसकी बहन को 15 दिनों में ही प्रताड़ित करने लगा और फिर उसे छोड़कर भाग गया। उसके माता-पिता और वह खुद इस शादी से खुश नहीं थे, लेकिन फिर भी बेटी की खुशी को चाहते हुए उसके पिता अभिनंदन प्रताप ने अर्जुन से बात की। आरोप है कि अर्जुन ने दहेज की मांग करते हुए प्रियंका को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।