हरियाणा में भूकंप के झटके, यह जिला रहा केंद्र
Dec 25, 2024, 13:04 IST

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप 12 से 12.30 के बीच आया। भूकंप के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए।
बताया जा रहा है कि भूकंप का सेंटर सोनीपत रहा। करीब एक महीने पहले सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रोहतक और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 रही थी। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था।