Yuva Haryana

  

हरियाणा BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा, संजय भाटिया, कमल गुप्ता, मनीष ग्रोवर के नाम आगे

 
Haryana bjp chairman:

Haryana bjp chairman:हरियाणा की सियासत में अभी और फेरबदल देखने बाकी है। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के सीएम बनने के बाद अब माना जा रहा है कि हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष के पद के लिए जल्द ही नए चेहरे का ऐलान हो सकता है। इसे लेकर केंद्रीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।sanjay bhatiya

प्रदेश के नेताओं ने भी अपना इनपुट केंद्र को भेज दिया है। अध्यक्ष बनने की दौड़ में 3 बड़े नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है। इनमें करनाल से सांसद संजय भाटिया का नाम पहले नंबर पर है।kamal gupta

इनके अलावा पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और मनीष ग्रोवर का भी नाम चल रहा है। हालांकि, पार्टी स्तर पर अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं से इन नामों पर चर्चा जरूर की है।

manish grover

इसके बाद यह संभावना है कि एक-दो दिन में हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। ओम प्रकाश धनखड़ को हटाकर नायब सैनी को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अब सैनी के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद नए अध्यक्ष का पार्टी ऐलान करेगी।