Yuva Haryana

दिग्विजय चौटाला ने पूर्व CM पर साधा निशाना: कहा-करनाल से चुनाव हारेंगे मनोहर लाल

 
Digvjaya choutala

Digvjaya choutala: भिवानी पहुंचे जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के लिए भविष्यवाणी की है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मनोहर लाल करनाल से कमजोर कैंडिडेट हैं। जनता से जुड़े हुए नहीं है। आने वाले समय में उन्हें कोई पार्षद तक नहीं बनाएगा। वह अकेले ही अपनी गाड़ी में घूमा करेंगे।

मजबूत विरोधी कैंडिडेट से हारेंगे मनोहर लाल

दिग्विजय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस करनाल से मजबूत कैंडिडेट उतारे तो मनोहर लाल खट्टर की हार निश्चित है। ईवीएम गड़बड़ी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आग जहां लगती है, वहीं पर धुआं उठता है। कांग्रेस ईवीएम पर सवाल ठीक उठा रही है।

चाचा के बयानों का कोई जनाधार नहीं

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की हालत खराब है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर खुद चुनाव हारने वाले हैं। दिग्विजय ने अपने चाचा अभय चौटाला पर भी अटैक किया और कहा कि वह भी गलत बयान बाजी कर रहे हैं उनका भी कोई जन आधार नहीं है।

Digvjaya choutala

श्रुति चौधरी को पर्यटक, धर्मबीर को बताया नकारा

दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस नेत्री श्रुति चौधरी को पर्यटक बताया तो चौधरी धर्मवीर सिंह को नकारा। उन्होंने कहा कि धर्मवीर सिंह तो पहले कहते थे कि लोगों के काम नहीं करवाए, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता। जहां भी जाते हैं उनका विरोध हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जजपा उम्मीदवार राव बहादुर सिंह मजबूत कैंडिडेट हैं। वह इस लोकसभा सीट के सभी समीकरण बिगाड़ेंगे।