Yuva Haryana

हरियाणा में इस सड़क का शुरू होगा निर्माण कार्य, एसडीएम कार्यालय को भी खोलने का प्लान

 
dc

Yuva Haryana : हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि खैरड़ी मोड़ से रोहतक फाटक (दादरी) चार मार्गीय सड़क का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर फिलहाल वन विभाग की अनुमति लंबित है। वन विभाग की अनुमति मिलने का बाद सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। जुलाई 2024 तक सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की वर्ष 2019 की पालिसी के तहत 20 किलोमीटर दूरी पर विश्राम गृह होना चाहिए। पानीपत के इसराना ब्लाक से पानीपत शहर का विश्राम गृह 12 किलोमीटर दूरी पर है। इसलिए वहां पर विश्राम गृह का निर्माण नहीं हो सकता। इसराना में सिंचाई विभाग का विश्राम गृह है। भविष्य में सरकार मतलौडा और इसराना में विश्राम गृह बनवाने पर विचार करेगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उप मुख्यमंत्री ने बताया ग्रेटर फरीदाबाद तेजी से विकसित हो रहा है। नए सेक्टर बन रहे हैं। फिलहाल 1 जुलाई 2024 तक केंद्र सरकार के आदेश पर यह क्षेत्र सील है। आने वाले समय में नया एसडीएम कार्यालय खोले जाने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, ताकि स्थानीय जनता को इसका लाभ मिल सके।