Yuva Haryana

BJP में शामिल होंगे कांग्रेस विधायक धर्मसिंह छौक्कर? भाई कंवर सिंह ने बताई सारी बात

 
BJP में शामिल होंगे कांग्रेस विधायक धर्मसिंह छौक्कर? भाई कंवर सिंह ने बताई सारी बात

Haryana News: फिलहाल कई नेताओं का नाम चल रहा था जो कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में जा रहे थे. किरण के बाद धर्म सिंह छौक्कर का नाम सबसे आगे चल रहा था. लेकिन अब इस पर विराम लग गया है. धर्मसिंह छोक्कर के भाई कंवर सिंह ने कहा कि उनके भाई को बदनाम करने के लिए बीजेपी में शामिल होने की झूठी खबरें चलाई जा रही हैं। आने वाला समय कांग्रेस का है और हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। 


बता दें कि साल 2007 में इंदर सिंह छोक्कर की मौत के बाद साल 2008 में धर्म सिंह छौक्कर राजनीति में आए थे। पहली बार हजकां की टिकट पर कांग्रेस के उम्मीदवार संजय छौक्कर को हराकर विधायक बने थे। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 


2014 में धर्म सिंह छौक्कर ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। फिर 2019 में उन्होंने बीजेपी के शशिकांत कौशिक को हराया और दूसरी बार विधायक बने थे। 

वहीं विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आसपास के लोगों का कहना है कि धर्म सिंह छौक्कर जी के बारे में बीजेपी में शामिल होने की जो खबर सोशल मीडिया व व्हाट्सप्प ग्रुप्स में फैलाई जा रही है, वह फर्जी व फेक है। हलके के सभी मजबूत कार्यकर्त्ता नेता जी व कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहे। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें।