Yuva Haryana

बढ़ गया ठंड का प्रकोप, हरियाणा में शीत लहर का अलर्ट जारी

 
HARYANA FOG, HARYANA  COLD
 

हरियाणा में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल सहित17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 10 से 11 KM प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेगी। कहीं-कहीं बादल छाने की भी संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया, पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं से हरियाणा में ठंड बढ़ी है। हालांकि आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं छा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 16 दिसंबर के बाद ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

इससे तापमान में उतार चढ़ाव होगा। हालांकि मौसम खुलने के बाद भी पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बता दें कि हरियाणा में छठे दिन भी कोल्डवेव का कहर जारी है। मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए प्रदेश के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी जरुर महसूर की गई है।

पानीपत के न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़कर 10.4 डिग्री पर पहुंच गया है। हिसार में सबसे कम 1.7, सानीपत में 2 व नारनौल में 3.8 डिग्री दर्ज किया है। हिसार में लगातार तीसरे दिन तापमान 2 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 दिसंबर तक 16 जिलों में कोल्डवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।