Yuva Haryana

फरीदाबाद पहुंचे CM सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कहा- मोदी सरकार में जनता को मिला न्याय 

 
फरीदाबाद पहुंचे CM नायब सैनी
Cm on congess: हरियाणा के सीएम लोकसभा चुनाव के लिए लगातार प्रचार में लगे हुए है। ऐसे में सीएम नायब सिंह सैनी फरीदाबाद पहुंचे। उस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मोदी सरकार में जनता को मिला न्याय

सीएम ने कहा कि 55 साल तक देश के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस वोट के लिए न्याय मांग रही है। मोदी सरकार में लोगों को सही मायनों में न्याय मिला है। सीएम नायब सैनी सबसे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर 28 स्थित आवास पर पहुंचे। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक राजेश नागर समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बीजेपी के स्थापना दिवस पर पहुंचे अटल कमल कार्यालय

इसके बाद वह फरीदाबाद स्थित 'अटल कमल' कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि आज उनका दौरा यहीं होगा। मुख्यमंत्री बीजेपी के स्थापना दिवस पर यहां पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के न्याय यात्रा को लेकर कहा कि 55 साल तक देश के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस वोट के लिए न्याय मांग रही है। मोदी सरकार में लोगों को सही मायनों में न्याय मिला है।

गैस सिलेंडर के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडर के लिए तीन-तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था। लेकिन अब लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि बीजेपी राज्य में 10 लोकसभा सीटें जीतेगी और बीजेपी तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी।

'कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार'

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। कहा कि एमएसपी फसलों की खरीद से लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ किसानों को भी फायदा हो रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राज्य की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं।