Yuva Haryana

 CM नायब सैनी ने I.N.D.I.A गठबंधन पर साधा निशाना: कहा- इनका काम है जितना हो सके लूटो

 
 CM नायब सैनी
Haryana cm:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ जमकर निशाना साधा। सीएम ने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताया। सीएम ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार को सही बता रहे हैं। यही वजह है कि लोग अब इसे गठबंधन नहीं ठगबंधन बता रहे हैं। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) भ्रष्टाचार के सभी मामलों में मिले हुए हैं। सारे घोटाले के बाद कल फिर एक साथ दिखाई देंगे।

गठबंधन नहीं ठगबंधन है

सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे हैं, यही वजह है कि सारा विपक्ष उन पर हमला बोल रहा है। कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही कांग्रेस और AAP सांसद पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। देश की जनता को गुमराह करने वाला पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है।

गठबंधन का काम है लूटना

मुख्यमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन का काम है जितना हो सके लूटो। इसके बाद जब भ्रष्टाचार में फंसने पर कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंच जाओ, सजा मिलने पर विक्टिम कार्ड खेलो। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता जेल में हैं, कुछ बेल पर हैं। गुमराह करना इंडिया गठबंधन के नेताओं के काम है। जबकि जो भी भ्रष्टाचारी हैं, वह जेल में जमा रहे हैं।

5000 करोड़ के घोटाले में फंसी कांग्रेस

भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नंबर वन है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपए घोटाले में है। केजरीवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला करते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन को कोर्ट जमानत नहीं दे रहा। मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिल रही है। क्या इंडिया गठबंधन कोर्ट के खिलाफ एक्शन लेगा ? पहले कहते थे कि अगर आरोप भी लगे तो कुर्सी छोड़ दूंगा।

केजरीवाल ने शीश महल घोटाला किया। पहले कांग्रेस विरोधी और अब कांग्रेस के साथ केजरीवाल आ गए हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचार के बावजूद कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। केजरीवाल कट्टर घोटाले बाज के साथ खड़े हुए हैं।