अभय चौटाला के निशाने पर CM नायब सैनी, जानें क्यों कहा- ‘CM को है कुर्सी जानें का डर’

इससे ज्यादा क्या प्रोटोकॉल टूटेंगे: चौटाला
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि नायब सिंह सैनी नए चुने गए मुख्यमंत्री हैं। उन्हें खुद को भरोसा नहीं हो रहा कि मैं मुख्यमंत्री बन गया हूं। इससे ज्यादा क्या प्रोटोकॉल टूटेंगे व पद की गरिमा को कम किया जाएगा। शिलान्यास में भूतपूर्व मुख्यमंत्री का नाम ऊपर लिखा जाता है और इनको नीचे रखा जाता है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री हो, भूतपूर्व राष्ट्रपति हो या फिर पार्टी का संयोजक हो, तब तो मान सकते हैं। किस तरह से आज हमारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भूतपूर्व मुख्यमंत्री को आदरणीय मुख्यमंत्री कह कर संबोधित कर रहा है।
क्या है पूरा मामला
मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का भूमि पूजन करने के लिए पहुंच थे। उनके साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल भी उपस्थित थे। यहां, शिलान्यास पट्ट पर सीएम नायब सिंह सैनी से ऊपर पूर्व सीएम मनोहर लाल का नाम था।
वहीं, करनाल में पूर्व सीएम से मुलाकात करने पहुंचे नायब सिंह सैनी पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूल गए थे कि वे खुद मुख्यमंत्री हैं,उन्होंने मनोहर लाल को ही आदरणीय मुख्यमंत्री बताया था।