Chd protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बाद कांग्रेस- AAP का आक्रोश, प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह की गिरफ्तार की मांग

Chd protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव का रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बयानबाजी अब प्रदर्शन में बदल चुकी है। चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में पुलिस थाने के पास कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्त्ता
इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आम आदमी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस स्टेशन 17 जाने से पहले ही बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए।
प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह की गिरफ्तार की मांग
बैरिकेड्स तोड़कर कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने का प्रयास किया। आप और कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रिजाइडिंग अफसर ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली की है।
थाने में पहुंचने से पहले ही रोके गए कार्यकर्ता
प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ता थाने के पास वाली पार्किंग में एकत्रित हुए थे। इसके बाद अपना मांग पत्र लेकर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन की ओर रवाना हुए। हालांकि थाने पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया था।
AAP और कांग्रेस नेताओं ने दिया मांग पत्र
जिसके बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूड़ पड़ा। उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षद, कांग्रेसी नेता पवन बंसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की और आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी एसएस अहलूवालिया को थाने के अंदर मांग पत्र देने जाने की अनुमति दे दी गई थी।
रूरत पड़ने पर किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को खराब न होने दिया जाए।