Yuva Haryana

 चंडीगढ़: 1 अप्रैल से बढ़े पानी के दाम, जानें कैसे प्रशासन के फैसले को मिल सकती है चुनौती ?

 
Chandighar: WATER RATE
Chandighar: चंडीगढ़ में पानी के दामों में बढ़ोत्तर राजनीतिक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन ने 1 अप्रैल से पानी के दाम में 5% की बढ़ोतरी कर दी है। अब चंडीगढ़ के मेयर इस मामले को लेकर नगर निगम की बैठक बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।Chandighar: WATER RATE

5% बढ़ाए पानी के दाम

चंडीगढ़ में सोमवार से बढ़े 5% पानी के दामों को लेकर घमासान मचा हुआ है। अब प्रशासन के इस फैसले को चुनौती देने के लिए चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने निगम की बैठक बुलाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से जो यह फैसला किया गया है, यह गलत है। गठबंधन के पास लोगों को 20 हजार लीटर पानी फ्री देने का प्लान है। इससे निगम को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन पानी की दरों को इस तरह से बढ़ाना ठीक नहीं है।

4 महीने तक बढ़े दामों पर लग सकती है रोक

मेयर कुलदीप कुमार का कहना है कि पानी का मामला एक बार फिर सदन की बैठक में लाया जाएगा, ताकि इस पर और चर्चा या सुझाव लिए जा सकते हैं। जनता को जितना हो सकता है, उतना लाभ दिया जाएगा। लेकिन प्रशासन यदि हर काम में रुकावट डालता रहा तो ऐसा कर पाने में परेशानी आ सकती है। प्रशासन को चाहिए कि फिलहाल तीन-चार महीने वह पानी के रेट न बढ़ाएं। उसके बाद जब इस प्लान पर विस्तार से चर्चा हो जाए उसके बाद अपना फैसला ले।

Chandighar: WATER RATE

गार्बेज कलेक्शन के भी 5% बढ़े रेट​​​​​​

वार्षिक बढ़ोतरी नियम के कारण 1 अप्रैल से गार्बेज कलेक्शन चार्ज भी 5% बढ़ गए हैं। दो मरला तक के घरों का गार्बेज कलेक्शन चार्ज 52.5 से बढ़कर 55.12 रुपए हो गया है। दो मरला से 10 मरला तक के घरों का चार्ज 105 रुपए से बढ़कर 110.25 हो गया है। 10 मरला से एक कनाल तक के घरों को अब 210 की जगह 220.5 रुपए देने होंगे।