Bsp inld allince: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में पैठ बनाने में जुटी BSP, हरियाणा में इनेलो संग कर सकती है गठबंधन, अंतिम दौर में बातचीत

BSP INLD GATHBANDHAN:
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा की राजनीति में संभावनाओं का बाजार गरम है। कयास लगाए जा रहे है कि इस बार हरियाणा में बसपा इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।
6 सीटों पर लड़ सकती है BSP
इंडिया गठबंधन से परे ये दोनों ही पार्टियां हरियाणा में एक साथ नजर आ सकती है। दोनों दलों के नेताओं में बातचीत अंतिम दौर में है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बसपा 6 और इनेलो 4 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती हैं।
अंतिम दौर में चल रही है बातचीत
बसपा लोकसभा चुनाव में भले I.N.D.I.A. और NDA का हिस्सा नहीं होगी, लेकिन इनसे अलग छोटे दलों से गठबंधन से उसे परहेज नहीं है। हरियाणा में वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के साथ गठबंधन करने जा रही है। सीटों के फॉर्म्युले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द गठबंधन का ऐलान हो सकता है।
बसपा इससे पहले भी हरियाणा में कई बार गठबंधन का प्रयोग कर चुकी है, लेकिन वह ज्यादा दिन नहीं टिका। इससे पहले बसपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो से ही गठबंधन किया था, जो चुनाव से पहले ही टूट गया था। उसके बाद बसपा ने वहां लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। उसमें कुछ खास हासिल नहीं हुआ। चुनाव बाद यह गठबंधन भी टूट गया।