इस वक्त की बड़ी खबर, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व MLA‘नफे सिंह राठी’पर फायरिंग
Updated: Feb 25, 2024, 19:04 IST

इस वक्त की बड़ी खबर, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व MLA ‘नफे सिंह राठी’ पर फायरिंग
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। नफे सिंह राठी के साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ के पास वारदात हुई है। घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
18 गोलियों के खोल बरामद
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक के पास नफे सिंह राठी पर हमला किया गया। पुलिस ने मौके से 18 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी के अलावा उसके तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।