Yuva Haryana

 BIG BREAKING: पत्थर से टकराई तेज रफ्तार कार: 1 बच्ची समेत तीन की मौत, 6 घायल

 
SONIPAT ACCIDENT
Soipat accident: सोनीपत की सुबह एक भयानक हादसे के साथ हुई। श्रद्धालुओं से भरी इको कार डिवाइडर के पत्थर से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं व एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

माता पाथरी वाली के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

हादसा सोनीपत-गोहाना रोड पर करेवड़ी गांव के पास हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। शवों को नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शाहबाद क्षेत्र के कुछ लोग इको कार में सवार होकर पानीपत स्थित सिख पाथरी गांव में माता पाथरी वाली के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सुबह श्रद्धालु दिल्ली लौट रहे थे। करेवड़ी गांव के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे गए डिवाइडर के भारी पत्थर से टकरा गई।

कार के टकराने के बाद जोरदार आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार पत्थर में घुस चुकी थी। मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला गया। दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मोहाना थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। इसके बाद घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी वाहन ने साइड नहीं मारी

प्रत्यक्षदर्शी कुलदीप कुमार ने बताया कि कार काफी स्पीड में आई और पत्थर से टकरा गई। किसी दूसरे वाहन ने कार को साइड नहीं मारी। ड्राइवर को नींद की झपकी आई होगी। कार में 8-9 लोग सवार थे। कार की खिड़की काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। आगे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 2 महिलाओं ने बाहर निकालने के बाद दम तोड़ दिया। करीब 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।