Yuva Haryana

 Big breaking:HSCCW में बड़ा बदलाव, महासचिव रंजीता मेहता की छुट्टी, पूर्व CM की रहीं हैं करीबी

 
:HSCCW
हरियाणा में सीएम बदलने के बाद कई पदों से चेहरे बदलने का सिलसिला जारी है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद (HSCCW) की महासचिव रंजीता मेहता को पद से हटा दिया गया है।  सूबे के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने इसको लेकर ऑर्डर जारी किए हैं। ऑर्डर में लिखा है कि 13 मई, 2022 को उनकी नियुक्ति के जारी किए गए ऑर्डर तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाते हैं। अब महिला एवं बाल कल्याण विभाग, हरियाणा अगले आदेश तक हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के डेली के रूटीन कामों को देखेगा।RANJITA MEHTA

पूर्व सीएम की करीबी रहीं हैं रंजीता मेहता

रंजीता मेहता पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करीबी रही हैं। अब उनके हटने के बाद उन्हें हटाए जाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।