Yuva Haryana

 अंबालाविजय संकल्प रैली में पहुंचे CM सैनी: BJP प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में मांगे वोट

 
 अंबाला: विजय संकल्प रैली
Ambala rally: अंबाला के नारायणगढ़ में BJP की विजय संकल्प रैली हुई। जहां प्रदेश के सीएम नायब सैनी पहुंचे। सीएम ने रैली में जनता को संबोधित करने के साथ साथ अंबाला से बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारियाज के समर्थन में वोट मांगे।

CM सैनी ने जनता का किया आभार व्यक्त

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि साल 2003 में आप लोगों के बीच आया। उसके बाद आप लोगों का इतना प्यार मिला कि मैं आपके आगे शीश झुकाता हूं। सीएम सैनी ने कहा कि मैं तो बतौर प्रदेशाध्यक्ष पार्टी का काम कर रहा था। काम करते-करते मुझे कहा गया कि आपको हरियाणा को देखना है। मुझे कहा गया कि पार्टी का काम देखने के साथ-साथ सरकार का काम भी देखना है।

 अंबाला: विजय संकल्प रैली

जनता के लिये 24 घंटे खुला सीएम हाउस

सीएम ने कहा कि मुझे पता है कि कार्यकर्ता की क्या-क्या दिक्कत होती है। कहा कि न तो किसी कार्यकर्ता को और न किसी आम आदमी को दिक्कत होगी। मुख्यमंत्री 24 घंटे उनके लिए उपलब्ध है। आचार संहिता के चलते मैं कुछ ज्यादा नहीं बोल सकता, लेकिन चुनाव के बाद आप लोगों के बीच हमारा कोई ना कोई साथी होगा, जो आपकी समस्याएं सुनेगा। सैनी ने कहा कि सीएम हाउस आप लोगों के लिए 24 घंटे खुला है। किसी से पूछने की भी जरूरत नहीं है।

सीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला

सैनी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि 75 सालों में हमेशा अन्याय किए हैं। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत और सुरक्षित करने का काम किया है। कहा कि पहले जिस क्षेत्र का सीएम होता था, उसी क्षेत्र का काम होता था, लेकिन भाजपा सरकार ने हरियाणा एक, हरियाणवी एक का नारा दिया और प्रदेश का विकास कराया।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने की CM की प्रशंसा

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हमारा नायब नारायणगढ़, हमारा नारायणगढ़ हरियाणा का। नायब सिंह सैनी को आप लोगों ने बीच से पौधा और पौधे से पेड़ बनते हुए देखा है। यह कोई सोच नहीं सकता था कि इस पिछड़े हुए इलाके का छोटा का कार्यकर्ता प्रदेश का मुखिया बनेगा। आज नारायणगढ़ हरियाणा की एक प्रतिमूर्ति बन गई है। नायब सिंह सैनी ने संघर्ष किया। विधायक बने, राज्यमंत्री बने और फिर कुरुक्षेत्र सांसद बने। फिर पार्टी ने अपने संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी नायब सिंह सैनी को सौंपी। असीम गोयल ने कहा कि बतौर प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के 100 दिन आज तक सबसे अच्छे निकले।

बंतो बोली-नायब सैनी की बदौलत मिली टिकट

लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि नायब सिंह सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही क्लियर हो गया था कि मुझे टिकट मिलेगी, क्योंकि नारायणगढ़ से कार्यकर्ताओं की कॉल आने लगी थी। कहा कि नायब सिंह सैनी की बदौलत ही मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने विश्वास जताते हुए मुझे प्रत्याशी बनाया। कहा कि सीएम अंबाला का, परिवहन मंत्री अंबाला का, स्पीकर अंबाला लोकसभा का और 2-2 मंत्री अंबाला लोकसभा से हैं।