Yuva Haryana

ACB: एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया बिजली विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज, सुरजेवाला का नाम आया सामने

 
randeep surjewala

ACB: एंटी करप्शन ब्यूरो ने  भ्रष्टाचार के मामले एक मामले में बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने नियम पूरे किए बिना टेंडर दिया है। इस मामले में बिजली निगम के 3 अधिकारियों और 6 लोगों का नाम सामने आया है। 

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिटायर्ड SE एसके सचदेवा, XEN बलवंत सिंह, हिसार के वरिष्ठ लेखाधिकारी कुलभूषण, मैसर्ज संधू सिक्योरिटी सर्विसेस के मालिक अजय संधू और पार्टनर ईश्वर सिंह नैन पर मामला दर्ज किया है। 

मीडिया रिपोरर्ट्स के हिसाब से, पूर्व बिजली मंत्री रहे रणदीप सुरजेवाला पर भी आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया था। सुरजेवाला  पर नारनौल के SE पीसी गुप्ता और फरीदाबाद के SE सचदेवा से मैसर्स संधू सिक्योरिटी सर्विस को गैरकानूनी तरीके टेंडर दिलवाने का आरोप है। पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 7 अप्रैल 2021 को अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। DSP शरीफ सिंह और  DSP देवेंद्र द्वारा मामले की जांच की गई थी।