Yuva Haryana

हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी, सुनीता केजरीवाल करेंगी हरियाणा का दौरा

 
हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी, सुनीता केजरीवाल करेंगी हरियाणा का दौरा
Aam Admi Party: 

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी लोकसभा अध्यक्ष और सभी जिलाध्यक्षों के साथ मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में तय किया गया कि 30 जून को हरियाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल को बुलाया जाएगा। 


30 जून को हरियाणा में सुनीता केजरीवाल आएंगी और विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी। गुप्ता ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद रैली का स्थान निर्धारित किया जाएगा।

 
गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने जो बेहतरीन कार्य दिल्ली और पंजाब में किए उनसे लोगों को अवगत कराएंगे। चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, अपराध, भ्रष्टाचार और चाहे नशे का हो इसके बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने अच्छा किया, जिस कारण कई सीटों पर बहुत कम वोटों से हारे। अब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सभी 90 सीटों पर मजबूत तैयारी है।