Yuva Haryana

 

पूरे हरियाणा में आप का प्रदर्शन,कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प,हिरासत में सुशील गुप्ता

 
aap protest
Aap protest:दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में आज एक बार फिर से कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली।

पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज हैं कार्यकर्ता

आज दोपहर साढ़े 12 बजे AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया। AAP नेता पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे वर्करों पर पुलिस के लाठीचार्ज से भी नाराज हैं। कुरुक्षेत्र के प्रदर्शन में घायल होने के बावजूद AAP की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कैथल और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने रोहतक में प्रदर्शनकारियों की अगुआई की।

पुलिस ने हिरासत में लिए कार्यकर्ता और नेता

कैथल और करनाल के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, नारनौल आदि जगहों ने पर AAP कार्यकर्ता भाजपा कार्यालयों का घेराव करने पहुंचे। यहां पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। कार्यालयों का घेराव करने की जिद पर अड़े कार्यकर्ताओं की पहले पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। कैथल में आप प्रधान सुशील गुप्ता को भी हिरासत में लिया गया। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर पुलिस थाने ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया।