Yuva Haryana

 सिम कार्ड पोर्ट से लेकर क्रेडिट कार्ड.. आज से बदल गए ये नियम, जान लें डिटेल्स

 
new rule
Rule Changes from 1st July: जुलाई 2024 के शुरू होते ही कई नए नियम और बदलाव लागू हो गए हैं, जो हर घर और हर जेब पर असर डालने वाले हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़े बदलावों के बारे में:

1. LPG के दाम घटे

देश में एक बार फिर LPG की कीमतों में कटौती की गई है। हालांकि, इस बार भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा है। केवल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया गया है, जो 1 जुलाई 2024 से लागू हो गया है।

  • दिल्ली: 1646 रुपये
  • मुंबई: 1598 रुपये
  • कोलकाता: 1756 रुपये
  • चेन्नई: 1809.50 रुपये

2. क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट

1 जुलाई 2024 से क्रेडिट कार्ड पेमेंट के नियम बदल गए हैं। अब सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिए किए जाएंगे। इससे कुछ पेमेंट प्लेटफॉर्म्स जैसे CRED, PhonePe, और BillDesk के जरिए बिल पेमेंट में परेशानी हो सकती है।

3. Sim कार्ड पोर्ट रूल

TRAI ने सिम कार्ड से संबंधित नियमों में बदलाव किया है, जो 1 जुलाई 2024 से लागू हो गया है। नए नियम के तहत सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने की स्थिति में नया सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए 7 दिन का इंतजार करना होगा। यह सिम स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए किया गया है।

4. मोबाइल टैरिफ प्लान महंगे

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं, जो 3-4 जुलाई से लागू हो रहे हैं। इससे मोबाइल पर बात करना और डेटा उपयोग करना महंगा हो जाएगा।

5. बैंक हॉलिडे

जुलाई महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। RBI ने बैंक हॉलिडे लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है, जिसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले आयोजनों के आधार पर बैंक हॉलिडे की जानकारी दी गई है।

6. पेटीएम बैंक का इनएक्टिव वॉलेट होगा बंद

पेटीएम पेमेंट बैंक के इनएक्टिव वॉलेट 20 जुलाई 2024 से बंद कर दिये जाएंगे। इसके तहत पिछले एक साल या उससे ज्यादा समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनमें बैलेंस जीरो है उन वॉलेट को बंद कर दिया जाएगा। इससे प्रभावित सभी यूजर्स को सूचित कर दिया जाएगा और उन्हें वॉलेट बंद होने से 30 दिन पहले जानकारी दे दी जाएगी।

7. तीन नए आपराधिक कानून होंगे लागू
देश में 1 जुलाई को सबसे बड़ा बदलाव दण्ड आधारित न्याय प्रणाली के लिए पुराने आपराधिक कानूनों की जगह अब तीन नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं।  3 नए कानून में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 कानून हैं।