Raju bhati:अस्पताल में इलाज के दौरान कुख्यात गैंगस्टर राजू भाटी की मौत, जेल में उम्रकैद की काट रहा था सजा

Raju bhati:अस्पताल में इलाज के दौरान कुख्यात गैंगस्टर राजू भाटी की मौत, जेल में उम्रकैद की काट रहा था सजा
Raju bhati: हरियाणा के फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद गैंगस्टर राजू भाटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। गैंगस्टर का इलाज फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में चल रहा था। रविवार की सुबह लगभग 4 बजकर 20 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया।
गैंगस्टर पर दर्ज थे 30 केस
राजू भाटी मूलरुप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हुसैनी शेरगढ़ का रहने वाला था। उस पर उत्तर प्रदेश ,राजस्थान और हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद में लूट ,डकैती, हत्या, गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 30 मुकदमे दर्ज थे। राजू भाटी फिलहाल नीमका जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था।
पेट में था इन्फेक्शन
राजू भाटी को 2 फरवरी को बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसके पेट में इन्फेक्शन बताया था। तभी से राजू भाटी का अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज चल रहा था। रविवार की अल सुबह 2:00 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने कैदी वार्ड में जाकर राजू भाटी को चेक किया। फिर उसे इमरजेंसी में लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे इलाज देना शुरू किया। लेकिन सुबह करीब दो घंटे बाद 4:20 बजे राजू भाटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनों को सौंपा गया शव
फिलहाल राजू भाटी के शव का पोस्टमॉर्टम जज की निगरानी में बादशाह खान सिविल अस्पताल में करा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।