{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 आप नेता आतिशी का बयान: सीवियर डायबिटिक हैं अरविंद केजरीवाल, 4.5 किलो घटा वजन

 

KRJRIWAL WEIGHT: जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े 4 किलो घट चुका है। पिछले 13 दिन से सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है। उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। PMLA कोर्ट ने 1 अप्रैल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया है।

'वे सीवियर डायबिटिक हैं।- आतिशी

मंत्री आतिशी ने बुधवार को बताया, 'वे सीवियर डायबिटिक हैं। उनका वजन घटना चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। ED की हिरासत में रहने के दौरान उनका शुगर लेवल 3 बार गिर गया।' उन्होंने बताया कि BJP अरविंद केजरीवाल और AAP को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अगर उन्हें कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।

घर का खाना खा रहे हैं केजरीवाल

इस पर तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि केजरीवाल की सेहत एकदम ठीक है। वे जब 1 अप्रैल को यहां आए थे, तो उनका वजन 65 किलो था, अब भी उतना ही है। मेडिकल टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। डॉक्टरों ने भी कोई चिंता जाहिर नहीं की है। केजरीवाल घर का खाना ही खा रहे हैं।

केजरीवाल को सोने के लिए एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए

सोमवार को जेल पहुंचने पर केजरीवाल को चाय दी गई थी। रात के खाने में उन्हें घर का बना खाना परोसा गया। सोने के लिए उन्हें एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए। केजरीवाल को दोपहर और रात में घर का बना खाना खाने की अनुमति है। जब तक उनका शुगर लेवल सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उन्हें घर का खाना दिया जाएगा।

हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बुक दी गई

केजरीवाल मंगलवार 2 अप्रैल को सुबह उठकर बैरक में ध्यान किया। इसके बाद उन्हें चाय और दो बिस्कुट दिए गए। उन्हें तीन किताबें- रामायण, महाभारत और हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड दी गई हैं। उनके सेल के बाहर दो सुरक्षाकर्मियों और जेल वार्डन को तैनात किया गया है। सेल के बाहर एक क्विक एक्शन टीम भी तैनात है। उन्हें एक धार्मिक लॉकेट पहनने की भी अनुमति दी गई है।