पंजाब नेशनल बैंक में 2700 पदों पर निकली नौकरी, फटाफट करें अप्लाई
Jul 1, 2024, 17:19 IST
PNB Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, क्योंकि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस के 2700 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 30 जून 2024 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 14 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है।
- उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहां की लोकल भाषा लिखनी, पढ़नी, बोलनी और समझनी आनी चाहिए।
उम्र सीमा:
- न्यूनतम: 20 वर्ष
- अधिकतम: 28 वर्ष
- आवेदक का जन्म 30 जून 1996 से पहले या 30 जून 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।
- आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
- लिखित परीक्षा
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
- मेडिकल एग्जामिनेशन
परीक्षा पैटर्न:
- सामान्य ज्ञान, इंग्लिश, रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/OBC: 800 रुपये + GST
- महिला/SC/ST: 600 रुपये + GST
- PwBD: 400 रुपये + GST
स्टायपेंड विवरण
ब्रांच कैटेगिरी | स्टायपेंड |
---|---|
रूरल/ सेमी रूरल | 10,000 रुपये |
अर्बन | 12,000 रुपये |
मेट्रो | 15,000 रुपये |
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाकर "Online Application For engagement of Apprentices 2024-25" लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
विवरण | तिथि |
---|---|
आवेदन की शुरुआत | 30 जून 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2024 |
लिखित परीक्षा | 28 जुलाई 2024 |
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।