{"vars":{"id": "108013:4658"}}

 Weather Report: हरियाणा में बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

 

Weather Report: बढ़ती गर्मी के बीच आखिरकार लोगों ने राहत की सांस ली है, प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है। साथ ही हरियाणा में 30 जून तक मानसून पूरी तरह से दस्तक दे सकता है।


प्रदेश में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार तेज हवा के साथ बारिश आ सकती है। वहीं जींद और भिवानी के बवानीखेड़ा में सुबह से बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।