{"vars":{"id": "108013:4658"}}

Weather Report: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत 

 

Weather Report: प्रदेश में अबकी बार तो गर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है, सारा प्रदेश इन दिनों लू के थपेड़ों को झेल रहा है। मौसम विभाग द्वारा लू को लेकर 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। आज कई जिलों में तो तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 

लेकिन इस बीच मौसम विभाग बताया है कि हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। आज रात से ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश के पूरे आसार हैं। 19 से 21 तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। 


सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और नूंह में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।