{"vars":{"id": "108013:4658"}}

सोनीपत: पेट्रोल पंप से 1.37 लाख रुपए लेकर फरार सेल्समैन, लेखा-जोखा चेक करने पर हुआ खुलासा

 

sonipat chori: सोनीपत में पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सेल्समैन 1 लाख 37 हजार 800 रुपए लेकर फरार हो गया। थाना बरौदा में पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बतौर सेल्समैन के तौर पर काम करता था आरोपी

ईशापुर खेड़ी निवासी जोगींद्र मलिक ने पुलिस को बताया कि उसने गांव माहरा में ड्रेन नंबर 8 के नजदीक मलिक फीलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप लगा रखा है। पेट्रोल पम्प पर गोहाना चोपड़ा कॉलोनी के उतम बतौर सेल्समैन रखा हुआ है। उसने बताया कि 21 अप्रैल को उत्तम की पेट्रोल पम्प पर ड्युटी थी। उत्तम सारा दिन का कैश अपने पास रखे हुये था। आज उसने अपने पेट्रोल पम्प का सारा लेखा-जोखा चैक किया तो 1 लाख 37 हजार 800 रुपए कम मिले।

लेखा जोखा चेक करने पर हुआ चोरी का खुलासा

उसने छानबीन की तो पता चला कि पम्प से 1 लाख 37 हजार 800 रुपए सेल्समैन उत्तम चोरी करके ले गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पेट्रोल पंप पर चोरी की सूचना के बाद थाना बरौदा से जांच अधिकारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचा और मामले में छानबीन की। उसने बताया कि सेल्समैन उत्तम के खिलाफ धारा 381 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।