{"vars":{"id": "108013:4658"}}

भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी, सरकार को दी बड़े आंदोलन चेतावनी

 

Haryana Roadways: अपनी मांगों को लेकर आज हरियाणा के अलग-अलग डिपो में रोडवेज कर्मचारियों की रोडवेज सांझा मोर्चा के बैनर तले आज सुबह 10 बजे से भूख शुरु हो गई है. 
 

सभी डिपो में इसके कारण कई लोकल रूटों पर इसका असर पड़ा है। रोडवेज कर्मचारी किलोमीटर स्कीम पॉलिसी, ओवरटाइम, पे स्केल, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, पक्की भर्ती सहित कई अन्य मांगों को लेकर रोष जता रहे हैं। 
 

रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। समझौते के बाद भी मांगे पूरी नहीं करने के आरोप लगाते हुए 21 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में कर्मचारियों ने हड़ताल सहित बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
 

रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर है। इसमें रोडवेज की 10 यूनियनें हिस्सा ले रही हैं। सभी रोडवेज कर्मचारी किलोमीटर स्कीम पॉलिसी, ओवरटाइम, पे स्केल, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, पक्की भर्ती को लेकर रोष जता रहे हैं। शाम चार बजे भूख हड़ताल के बाद रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।